ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
श्री दर्शन महाविद्यालय के छात्र हंगरी में भारतीय संस्कृति एवं योग का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस संदर्भ में बुधवार को महाविद्यालय के प्रबंधक संजय शास्त्री और हंगरियन हिंदू रिलीजियस कम्यूनिटी की ओर से आए प्रतिनिधिमंडल की मुखिया डॉ. अनिकों कॉट्रॉक्जो के बीच एमओयू (अनुबंध) पर हस्ताक्षर हुए।
महाविद्यालय के प्रंबधक संजय शास्त्री ने बताया कि अनुबंध के अनुसार दोनों पक्षों के मध्य परस्पर योग, दर्शन, संस्कृत भाषा एवं धार्मिक इतिहास संबधित सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही आयुर्वेद विज्ञान और स्वास्थय संबधी विषयों पर भी सहयोग किया जाएगा। महाविद्यालय के दो छात्र हंगरी में स्थित संस्थान में जाकर प्रचार प्रसार करेंगे, जबकि हंगरी से दो छात्र महाविद्याल में आएंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राधामोहन दास, कमल डिमरी, सत्येश्वर प्रसाद, शांति प्रसाद मैठाणी, अनूप सिंह रावत आदि मौजूद रहे।