फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

शिवा नेशनल पब्लिक स्कूल की ओर से सांस्कृतिक छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी, भोजपुरी, शिव तांडव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

हरिपुरकला स्थित विद्यालय सभागार हाल में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, महंत ललितानंद ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 14 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में शामिल डांसर व कोरियोग्राफर अक्षय जालोन, एशियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव, लोक गायक धूम सिंह रावत व मिस इंडिया प्रियंका राणा की ओर से लिए गए निर्णय के आधार पर विजेता व उपविजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक रांगड़, चित्रकला में गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड होल्डर राजेश चंद्रा, एशियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव व मिस इंडिया बनी प्रियंका राणा के साथ ही शिवा नेशनल स्कूल की टॉपर रहीं दीपाली बडोला, प्रतीक शर्मा, आदित्य परिहार, निष्ठा पांडेय, शिखा शुक्ला को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर स्वामी सतीश गिरी, महंत विनोद गिरी, समाजसेवी डॉ. राजे नेगी, पूर्व प्रधान सविता शर्मा, प्रियंका शर्मा, नरेंद्र कोठारी, सीमा कोठारी, राम मनोहर तिवारी, राजवीर तोमर, विक्रांत भारद्वाज, रवि पाल, प्रकाश पांडेय, प्रेम किशोर जुगरान, नीलम शर्मा, अभिनव थपलियाल, उमेद असवाल, सावित्री देवी, मकोड़ी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें