फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए उम्मीदवारों को लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार के लिए संबधित निकाय के निर्वाचन अधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी। यदि बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर प्रचार किया गया तो कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डोईवाला और निर्वाचन अधिकारी कुश्म चौहान ने बताया कि निकाय चुनाव के उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेना जरूरी है। उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर चलाने वाली विषय वस्तु को प्रमाणित करना होगा। यदि बिना प्रमाणित विषय वस्तु को सोशल मीडिया पर चलाया गया तो आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने से लेकर, भड़काऊ बातें और व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी के बाबत निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के शुरुआती दिनों में सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ प्रचार शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के अलावा अध्यक्ष और सदस्य पदों के उम्मीदवार ने प्रचार के लिए बाकायदा अपने कार्यकर्ताओं को लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें