फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य होंगे भाजपा की जीत का आधार: तीरथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों से भाजपा निकाय व लोक सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। इसके लिए पार्टी संगठन की ओर से बूथ स्तर तक पूरी तैयारियां की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जीएमवीएन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने उक्त बातें कहीं। कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के 8 करोड़ गरीब परिवारों को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए है। जबकि हर घर बिजली योजना से चार करोड़ घरों को रोशन किया गया है। प्रदेश के 27 लाख गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा गया है। रावत ने कहा कि आने वाले 2019 लोक सभा चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। इसके लिए बूथ जीता चुनाव जीता कार्यक्रम चल रहा है। शहरों में वार्ड व गांवों में न्याय पंचायतों को शक्ति केंद्र बनाया गया है। एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण के संबंध में रावत ने कहा कि एनआईटी का निर्माण इसी क्षेत्र में किया जाएगा। कहा कि बेस अस्पताल श्रीकोट में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, अतर सिंह असवाल, कुशला नाथ, दिनेश चमोली, चंदन सिंह चौहान, दिनेश असवाल, लक्ष्मी रावत, परमिला भंडारी, अनिता बुड़ाकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें