फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दिलाई भारत को भ्रष्टचार मुक्त करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत थाना प्रभारी केएस राठौर ने छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान में सहयोग करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में राठौर ने कहा कि कहीं पर भी भ्रष्टाचार से संबंधित कोई मामला दिखाई देता है तो इसकी शिकायत पुलिस, विजिलेंस या सीबीआई से करें। कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह भ्रष्टाचार निवारण में पुलिस को सहयोग करे। विशिष्ट अतिथि जेएस नेगी ने कहा कि पुलिस भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए तत्पर है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक प्रो. बनमाली बिश्वाल, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. केबी सुब्बरायुडु ने छात्रों से भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने की अपील की। कहा कि आज का छात्र कल का जिम्मेदार नागरिक है। इस मौके पर डा. मुकेश कुमार, प्राची नौटियाल, श्यामदेव व हरीश डंगवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में परिसर की पत्रिका रघुनाथ वार्तावली का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में डा. प्रफुल्ल गड़पाल, डा. सुरेश शर्मा, डा. वीरेंद्र बर्त्वाल, डा. शैलेंद्र उनियाल, डा. दिनेशचंद्र पांडेय, डा. नितेश द्विवेदी, श्रीओम शर्मा, विजेंद्र बिष्ट व पंकज कोटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें