ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने राज्य आंदोलनकारियों को बसों में दी जा रही मुफ्त यात्रा सुविधा समाप्त करने पर ऐतराज जताया। हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक में सोमवार को समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य आंदोलनकारियों ने बसों में मिलने वाली मुफ्त यात्रा सुविधा समाप्त करने पर आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं का कहना है कि आंदोलनकारियों की बदौलत अलग राज्य की स्थापना हो सकी है। इसके बावजूद सरकारें आंदोलनकारियों की अनदेखी कर रही हैं। राज्य आंदोलनकारियों को बसों दी जा रही मुफ्त यात्रा सुविधा समाप्त की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य आदोलनकारियों की सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है। बैठक में विक्रम भंडारी, बलवीर नेगी, वीर सिंह खरोला, विमला रावत, बीना बहुगुणा, युद्धवीर चौहान, सरोजनी थपलियाल, लोक बहादुर, नंदा देवी, पुरुषोत्तम पंत, कमला पोखरियाल, सुशीला शर्मा, चैता कंडवाल, अरुण पंवार, महावीर रावत, मुन्नी ध्यानी, जया डोभाल, रुकम पोखरियाल, जयंती नेगी, आशुतोष डंगवाल आदि मौजूद रहे।