फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर परीक्षा परीणाम देने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज आलकोट में आयोजित अभिभावक और प्रबंध समिति की बैठक में उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाओं की बेहतर तैयारी किए जाने पर जोर दिया गया। अभिभावकों ने विद्यालय में घोषित अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों पर संतोष जताते हुए कहा कि परिषदीय परीक्षाओं के लिए कम समय रह गया है। ऐसे में 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विशेष तैयारी की जानी चाहिए, जिस पर शिक्षकों ने सहमति व्यक्त करते हुए अभिभावकों से सहयोग मांगा। बैठक में स्कूल में तैनात शिक्षक चंद्र प्रकाश के अन्यत्र स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई। शिक्षक रमेश देवराड़ी के संचालन में आयोजित बैठक में विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था, पेयजल और भवन निर्माण सहित अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह रावत, केके पांडेय, मनोज जोशी, संजय जोशी, पीटीए अध्यक्ष खुशहाल सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें