फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाधार सेवा पांच दिनों से ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

कालसी। तहसील कालसी में जनाधार सेवा बीते पांच दिन से ठप पड़ी है। इससे तहसील के 169 गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों के निवासी विभिन्न कार्यों के सिलसिले में दूरदराज के क्षेत्रों से तहसील पहुंचते हैं और जनाधार सेवा ठप होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। जनाधार संबंधित कार्यों में मुख्यत आय, जाति, स्थाई निवास, चरित्र प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किए जाते हैं।
विज्ञापन

उक्त प्रमाणपत्र 15 दिन बाद बनाकर दिए जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त तहसील अंतर्गत आने वाली समस्त भूमि की प्रमाणित खतौनी ऑनलाइन सिस्टम के तहत तहसील से जारी की जाती है। जनाधार खराब होने के कारण उक्त सभी कार्य ठप पड़े हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों से आए जवाहर सिंह, अनंतराम राजेंद्र जोशी, सविता आदि का कहना है कि आए दिन जनाधार सेवा ठप रहती है, इस कारण ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों ही बर्बाद हो रहा है। मामले में तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल ने बताया कि दूरसंचार सेवाओं में बाधा उत्पन्न होने के कारण समस्या आ रही है। दूरसंचार अधिकारियों को शीघ्र समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें