फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी समारोह में स्कूली छात्र-छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। शताब्दी समारोह के तीसरे दिन जीआईसी में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साथ ही आयोजकों ने विद्यालय के पूर्व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान गायत्री परिवार शांति कुंज की ओर से प्रथम विश्वयुद्ध के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन जारी रहा।
विज्ञापन

रविवार को शांति कुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित ग्यारह कुंडीय हवन में यूथ फाउंडेशन के युवाओं और आयोजकों सहित 200 श्रद्धालुओं ने गायत्री, विष्णु शहस्त्रनाम मंत्रों से अमर शहीदों की आत्मा को शांति के लिए हवन कुंड में आहुतियां दी। इसके बाद गढ़वाल राइफल की बैंड की धुन पर शोभा यात्रा निकाली। दोपहर को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक और पदमश्री विजय प्रसाद डिमरी ने कहा कि आस पास घटने वाली घटनाएं ज्ञान का प्रमुख स्रोत है। वैज्ञानिक डिमरी ने अपने स्कूल में पढ़ने वाले दिनों को याद करते हुए कहा कि तत्कालीन दौर जल चक्र को पिंडर नदी के बहाव के माध्यम से समझाया जाता था। इस मौके पर अध्यक्ष हरीश पुजारी, सचिव भुवन नौटियाल, रविदर्शन तोपाल, अरविंद चौहान, वीरेंद्र मिंगवाल, प्रताप लूथरा, उमेश खंडूड़ी, विनोद पुरोहित, राजेश जोशी, नवीन नवानी, जनार्दन चमोला आदि मौजूद थे।

ये किए गए सम्मानित
पदमश्री विजय प्रसाद डिमरी, पूर्व स्वास्थ्य महा निदेशक डा. आईएस पाल, संयुक्त आयुक्त आबकारी वृजेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, वैज्ञानिक गजेंद्र प्रसाद डिमरी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह भंडारी, डा. चंद्र प्रकाश चौहान, ऑल वेदर रोड के परियोजना प्रबंधक अमर सिंह मिंगवाल, 1983 के टॉपर अनिल अग्रवाल, अधिशासी अभियंता मोहन केडियाल, मैती संस्था के संस्थापक कल्याण सिंह रावत, प्रो. चंद्र शेखर मैठाणी, डा. गोविंद पुजारी, डा. पुनीत पुरोहित, कर्नल डीएस बर्त्वाल, पूर्व मुख्य अभियंता रमेश चंद्र नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चमोला, सुदर्शन कठैत।
विज्ञापन


125 का किया स्वास्थ्य परीक्षण
हंस फाउंडेशन संस्था की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चार दिव्यांगों को व्हील चेयर और बैशाखी, 50 लोगों को कान की मशीन वितरित कर 125 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर डा. एसएस मिन्हास, डा. एस गोस्वामी, डा. अनिल कुमार, मनोज बिष्ट, प्रशांत जुगरान, योगेंद्र सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें