फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहलचौंरी मेले में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैैण/थराली। मेहलचौरी में तीन दिवसीय लोक सांस्कृतिक एवं कृषि विकास मेले में महिला मंगल दलों और विद्यालयों की झांकियां और सैनिक ब्रास बैंड की धुन आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

रविवार को मेले में जीआईसी मेहलचौरी, केबीसी मेहलचौरी, सरस्वती शिशु मंदिर बीना, मेहलचौरी तथा गंगा पब्लिक स्कूल रंगचौड़ा के छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किए। महिला मंगल दल ने भी कई प्रस्तुतियां दी। वहीं, थराली के ग्वालदम में आयोजित तीन दिवसीय शिल्पी एवं लोक संस्कृति विकास मेले का समापन हुआ। मुख्य अतिथि बागेश्वर के विधायक चंदन रामदास ने कहा कि ग्वालदम का शिल्पी मेला प्रदेश की दो लोक संस्कृति (गढ़वाल और कुमाऊं) का मिलन है। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह, प्रेम संगेला, सुरेश बिष्ट, प्रमुख सुमति बिष्ट, चंद्र सिंह नेगी, डा. अवतार सिंह नेगी, विवेक शाह, भावना रावत, गुलाब रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें