देवाल। पिंडर नदी में बही आनंदी को एसडीआरफ की राफ्टिंग टीम भी नहीं खोज पाई। टीम ने दो दिनों तक भौरियांबगड़ और आसपास पिंडर नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवती का पता नहीं लगने पर शनिवार शाम टीम लौट गई है।
खेता-भौरियाबगड़ की 19 वर्षीय आनंदी 15 अक्तूबर का पिंडर नदी को पार करते समय बह गई थी। आंनदी को ढूंढने के शुक्रवार को ऋषिकेश से एसडीआरफ की पांच सदस्यीय टीम बोट के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने शुक्रवार को खेता से बोरागाड़ तक रेस्क्यू किया। शनिवार को बोरागाड़ से देवाल तक रेस्क्यू किया गया। एसडीआरएफ के प्रभारी सुरेश तोमर ने बताया कि दो दिन तक खेता से देवाल तक रेस्क्यू किया गया। राफ्ट की मदद से हर स्थान को देखा गया, लेकिन आंनदी का कहीं पता नहीं लगा। दो दिन के रेस्क्यू के बाद राफ्टिंग की टीम लौट गई है। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक नीरज पुरोहित, खिलाप सिंह दानू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो