कर्णप्रयाग। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को चमोली जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां सीएम मेहलचौंरी में लोक संस्कृति एवं कृषि व्यापार मेले का उद्घाटन करने के साथ ही कर्णप्रयाग में आयोजित शताब्दी समारोह में शिकरत करेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार दोपहर 11 बजकर 35 मिनट पर हेलीकॉप्टर से धारापानी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा मेहलचौंरी पहुंचकर मेले का उद्घाटन करेंगे। दोपहर दो बजकर दस मिनट पर वह कर्णप्रयाग के कालेश्वर हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज कर्णप्रयाग में आयोजित शताब्दी समारोह में भाग लेंगे।