फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में चार और गौचर में एक सभासद प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकाय चुनावों के तहत नाम वापसी के अंतिम दिन कर्णप्रयाग नगर पालिका में वार्ड सभासद के चार प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। अब कर्णप्रयाग नगर पालिका में सात वार्डों में सभासद के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि गौचर से एक वार्ड सभासद प्रत्याशी के नाम वापस लेने से सभासद पद के 19 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। गैरसैंण नगर पंचायत में एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। निर्वाचन अधिकारी जीआर बिनवाल और रोहित बिष्ट ने बताया कि कर्णप्रयाग नगर पालिका से सभासद प्रत्याशी प्रेमबल्लभ सेमवाल, अनिल डिमरी, उपेंद्र सिंह और सुभाष चमोली ने नाम वापस लिया। जबकि गौचर से वार्ड सभासद प्रत्याशी सुधांशु ने साम वापस लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें