ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। श्री राम सेवा एंव सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के चौथे दिन फुलवारी लीला, रावण वाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। इसके अलावा राम बारात के दौरान निकाली गई झांकियों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रात बारात गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।
प्रतीतनगर के हनुमान चौक पर आयोजित रामलीला के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने फुलवारी लीला, रावण वाणासुर संवाद, परशुराम लक्ष्मण संवाद की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। खचाखच भरे पांडाल में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने मंचन के लुत्फ लिया। धनुष यज्ञ मंचन में विभिन्न राज्यों से सीता स्वयंवर की आस में पहुंचे राजाओं के धनुष तोड़ने के प्रयास पर दर्शकों ने जमकर ठहाके लगाए। इस अवसर पर आयोजन समिति अध्यक्ष एके सिंह, उपप्रधान दीवान सिंह चौहान, गणेश रावत, राम क्षेत्री, राजेश जुगलान, राजेंद्र चौधरी आदि रहे।