फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका डोईवाला में वार्ड सदस्यों के छह नामांकन खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला चुनाव के नामांकन जांच के दूसरे दिन वार्ड सदस्य पद के छह नामांकन निरस्त हो गए। अध्यक्ष पद पर पहले ही एक नामांकन खारिज हो चुका है। शनिवार को नामांकन वापसी का दिन रहेगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच का दूसरा दिन रहा। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की जांच बृहस्पतिवार को ही पूरी हो गई थी। शुक्रवार को दिनभर वार्ड सदस्यों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। ब्लाक सभागार में वार्ड एक से दस तक के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी बीर सिंह राणा ने बताया कि वार्ड दो आर्यनगर से प्रदीप सैनी और वार्ड पांच बिचली जौली से राकेश का नामांकन खारिज हो गया। नामांकन खारिज होने की वजह पंचायत चुनावों के बाद व्यय का ब्योरा जमा करना बताया गया है। वार्ड 11 से 20 संख्या तक नामांकन जांच राजीव गांधी रिसोर्स सेंटर के कक्ष में की गई। निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड 12 राजीवनगर में ज्योति का नामांकन प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश का होने के कारण खारिज हुआ है। वार्ड 19 चांदमारी में जमना देवी द्वारा पंचायत चुनाव में व्यय ब्योरा जमा करने से खारिज हो गया। वार्ड 14 खत्ता की अफसाना और सविता का नामांकन में त्रुटियां होने से खारिज हो गया है। देर शाम को तहसील मुख्यालय में बनाए कक्षों के बाहर प्रत्याशियों की सूची का चस्पा कर दी गई है। एसडीएम कुश्म चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह10 से चार बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें