फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया औली के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर शुक्रवार को जिले के दौरे पर जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने यहां नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना कर हिम क्रीड़ा स्थली औली के दीदार किए।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से सेना के हेलीपैड पर उतरे। वे सबसे पहले नृसिंह मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। वहां करीब पंद्रह मिनट तक उन्होंने भगवान नृसिंह की पूजा-अर्चना की। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी व कर्मचारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और भगवान नृसिंह का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद वे भारतीय स्कीइंग व पर्वतारोहण संस्थान औली पहुंचे। उन्होंने औली के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया और आईटीबीपी के अधिकारियों और हिमवीरों से बातचीत की। आईटीबीपी के डीआईजी गंभीर सिंह ने उन्हें संस्थान की प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीईंग स्लोप का भ्रमण भी किया। केंद्रीय मंत्री शाम चार बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान संस्थान के उप सेनानी अवनीश पुरोहित, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. महेंद्र कुमार, सहायक सेनानी नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें