फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में जीआईसी घाट रहा विजेता, बांजबगड़ उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट। जीआईसी घाट में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता में ब्लॉक की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 खोखो बालक-बालिका वर्ग में जीआईसी घाट व बांजबगड़ विजेता और जीआईसी बांजबगड़ व चौनघाट उपविजेता रहा। कबड्डी में जीआईसी घाट व बांजबगड़ विजेता और जीआईसी फरखेत उपविजेता रहा। बालक वर्ग के वॉलीबाल प्रतियोगिता में संकुल बांजबगड़ विजेता और संकुल घाट उपविजेता रहा।
इसी तरह अंडर 19 बालक वर्ग की कबड्डी में संकुल घाट विजेता और सितेल उपविजेता रहा। अंडर 19 वॉलीबाल में आदर्श इंटर कॉलेज बांजबगड़ व जीआईसी सितेल, अंडर 17 वॉलीबाल में जीआईसी बूरा और आदर्श इंटर कॉलेज बांजबगड़ क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे। इस मौके पर सीमा पुंडीर, डीपी तिवारी, राकेश बिष्ट, हिम्मत सिंह रावत, रघुवीर सिंह, राम सिंह बिष्ट, भारत भूषण, संदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों में जीआईसी का दबदबा
आदिबदरी। रामलीला मैदान में आयोजित विद्यालयों की अंडर-14 कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में राजकीय इंटर कालेज का दबदबा रहा। कबड्डी के बालक वर्ग में जीआईसी आदिबदरी प्रथम और जूनियर हाईस्कूल नगली द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल प्रथम और जीआईसी आदिबदरी द्वितीय रहे। खो-खो प्रतियोगिता में जीआईसी आदिबदरी प्रथम और एसजीआरआर द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में जीआईसी आदिबदरी विजेता और ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर जीआईसी प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने बच्चों को शैक्षिक के अलावा शैक्षणिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर शिक्षक टीएस खत्री, डीएस कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें