फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा हाल में लगेगी आज गढ़वाली फिल्म ‘बोडिगे गंगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

गढ़वाली बोली भाषा संस्कृति के प्रति स्कूली बच्चों एवं युवाओं को जोड़ने व प्रोत्साहित करने के लिए गढ़वाली फिल्म ‘बोडिगे गंगा’ शुक्रवार से रामा पैलेस सिनेमा हाल में दिखाई जाएगी। फिल्म निर्माता व निर्देशक अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि गढ़वाली फिल्म ‘बोडिगे गंगा’ शुक्रवार से रोजाना सुबह 10 बजे से ऋषिकेश के रामा पैलेस सिनेमा हाल में दिखाई जाएगी। अपनी बोली भाषा के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म की सभी टिकटों पर 30 प्रतिशत की छूट रखी गई है। पहले शो में श्यामपुर नालांदा शिक्षण संस्थान, राकेश चिल्ड्रन एकेडमी और आईएचएम होटल मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र पहुंचेंगे। गढ़वाल महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें