फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी चुनाव में व्यस्त, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- कालसी, चकराता व त्यूनी तहसीलों में रोजमर्रा के काम हुए प्रभावित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
कालसी। नगर निकाय चुनावों में परगना मजिस्ट्रेट जौनसार बावर तथा तहसीलदार कालसी की बतौर रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की ड्यूटी लगने से कालसी सहित चकराता तथा त्यूनी तहसीलों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके अतिरिक्त रोजमर्रा के काम से आने वाले फरियादियों को भी निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
निकाय चुनाव में परगना मजिस्ट्रेट जौनसार बावर वीके तिवारी को हरबर्टपुर नगर पालिका का रिटर्निंग ऑफिसर तथा तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल को हरबर्टपुर नगर पालिका का असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। दोनों अधिकारियों की ड्यूटी 20 अक्तूबर से विकासनगर में लगी हुई है जोकि चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक रहेगी। विभिन्न तहसीलों में जाति, आय, स्थायी निवास, हैसियत, उत्तर जीवित आदि प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रशासनिक व न्यायिक कार्य होते हैं तथा अधिकारियों के नहीं होने से उपरोक्त कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तहसील कालसी के अंतर्गत 169 राजस्व ग्राम तथा तहसील चकराता के अंतर्गत 140 राजस्व ग्राम व तहसील त्यूनी के अंतर्गत कुल 53 राजस्व ग्राम आते हैं। एडवोकेट क्षमा शर्मा, प्रधान संगठन के सचिव रणवीर सिंह चौहान, राकेश तोमर उत्तराखंडी आदि का कहना है कि चुनाव ड्यूटी के साथ-साथ तीनों तहसील में भी कोई ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि लोगों को समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
चुनाव आयोग द्वारा दोनों अधिकारियों की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगाई गई है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि तीनों तहसील का कोई कार्य प्रभावित ना हो। बीच-बीच में समय मिलने पर अपनी तहसीलों में भी जा रहे हैं।
- वीके तिवारी, एसडीएम, कालसी, चकराता, त्यूनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें