ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की छात्राओं ने संस्थान परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छता का संदेश दिया। बैराज रोड स्थित एम्स परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. रविकांत ने कहा कि जीवन में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। स्वच्छता से हम कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता की जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। नाटक में सरगम शर्मा, श्वेता वर्मा, स्वाती चौहान, अर्चना, सविता चौहान, स्वाती, भव्या, आरती भास्कर आदि ने प्रतिभाग किया।