फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबदरी नाथ मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे विदेशी तीर्थ यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। बृहस्पतिवार को 50 से अधिक विदेशी तीर्थयात्रियों ने आदिबदरी नाथ मंदिर में दर्शन कर यहां पूजा अर्चनाएं की। पेरिस और रूस के तीर्थ यात्रियों ने मंदिर परिसर में गायत्री मंत्र, महामृत्युंज्जय का वाचन कर योग ध्यान की प्रक्रियाएं की। इस दौरान पेरिस के सायमन, एमैन्वल और रसिया के ओलागा ने कहा कि हिंदू धर्म संस्कृति से प्रभावित होकर भारत आए हैं। मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि इस सप्ताह आदिबदरी नाथ भगवान के दर्शनों के लिए आने वाले देश और विदेशों के तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें