गोपेश्वर। चमोली जिले के पर्यटक स्थल मंडल, गोपेश्वर, चोपता में इन दिनों मराठी एलबम ‘दे तुझ्या’ की शूटिंग चल रही है। शूटिंग में स्थानीय कलाकारों को भी लिया गया है। युवा म्यूजिक के अंतर्गत बन रही इस एलबम के दे तुझ्या व्हाट्सएप नंबर गौरी... गाने की शूटिंग गोपेश्वर और मंडल में की गई, जबकि चोपता में एलबम के अन्य गानों की शूटिंग की गई है। एलबम के निर्देशक राहुल ने बताया कि यहां शूटिंग करने से महाराष्ट्र में उत्तराखंड के पर्यटक स्थल और संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी होगा। उत्तराखंड के पर्यटक स्थल शूटिंग के लिए बेहतर हैं। यहां प्रकृति की सुंदरता के साथ ही बुग्याल क्षेत्र शूटिंग के लिए मुफीद है। शूटिंग में अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ के साथ ही रंगकर्मी हरीश भारती, दीपक सिंह कुंवर, अनुपम भारती, डौली, मेघा चंदोला, नेहा, आयुष वशिष्ठ, कृष्णा, दीपक आदि मौजूद थे।