गोपेश्वर। जिले में देर शाम मौसम ने फिर करवट ली। बदरीनाथ धाम सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जिले में सुबह से ही धूप खिली हुई थी, लेकिन शाम चार बजे बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। तीर्थयात्री और स्थानीय लोग ठंड से बचने के लिए कमरों में दुबके रहे।