फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर दुकानदारी, सड़क पर चल रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन अभियान चलाकर प्रशासन ने जद्दोजहद के साथ करवाए थे फुटपाथ खाली
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। त्यौहारी सीजन शुरू होते ही व्यापारियों ने एक बार फिर सामान फुटपाथ पर लगाना शुरू कर दिया है। यह हाल तब है जब प्रशासन ने करीब 25 दिन पहले ही लाव लश्कर के साथ बड़ी मशक्कत के साथ फुटपाथ साफ करवाने किया था। हाल यह हैं कि फुटपाथ पर दुकानदारी चल रही है जबकि बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
बता दें कि प्रशासन की ओर से हरबर्टपुर से बड़कोट तक नेशनल हाईवे अथारिटी व पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया गया था। तीन दिनों तक चले इस अभियान में स्टाफ सहित लाखों रुपये लगाकर सरकारी मशीनरी लगाई गई। एक समय के लिए तो प्रशासन ने फुटपाथ खाली करवा दिए, लेकिन दोबारा इस तरफ ध्यान न देने के कारण सारे फुटपाथों पर कब्जे हो गए हैं। सबसे अधिक बुरा हाल गीता भवन व पहाड़ी गली के आसपास दोनों साइड है। यहां पर पैदल चलने वाले के लिए जगह तक नहीं बची है।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश का भी नहीं हुआ पालन
फुटपाथ खाली करवाते समय एसडीएम ने कुछ फर्नीचर व ईंट व्यापारियों को साफ तौर पर कहा था कि दोबारा फुटपाथ पर सामान नहीं लगाया जाना चाहिए। एसडीएम के आदेशों को दरकिनार करते हुए उन्हीं जगहों पर फर्नीचर का सामान फुटपाथों पर लगाया गया है। वहीं पूजा पाठ, सब्जियों की रेहड़ियां, खाने पीने का सामान सब फुटपाथों पर चल रहा है।
नगर काउंसिल चुनाव में व्यस्त हुआ प्रशासन
नगर काउंसिल चुनाव हैं, ऐसे में प्रशासन के पास व्यस्त होने का एक बहाना भी हो गया है। जबकि जिन सड़कों पर फुटपाथों को घेरा गया है, वह आम रास्ता है और अधिकारी भी इसी रास्ते से आते जाते हैं।
विज्ञापन


आजकल नामांकन प्रक्रिया चल रही है। उसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। जिन व्यापारियों ने फुटपाथ पर सामान लगाया है। उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार, एसडीएम, विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें