फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में चकराता ए ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से ट्राईबल सब प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के बालक-बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ के खेल मैदान में किया गया। अंडर 21 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में 8 टीमें पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। दोनों वर्गों में प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतकर चकराता ने खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी किशनलाल अग्रवाल ने किया। बालिका वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल मैच डोईवाला और सहसपुर के बीच खेला गया, जिसमें डोईवाला ने 31-15 से सहसपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल चकराता और कालसी के बीच खेला गया, जिसमें चकराता ने कालसी को 35-33 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला चकराता और डोईवाला के बीच खेला गया। जिसमें चकराता ने 28-23 से डोईवाला को हराकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच कालसी व चकराता बी के बीच खेला गया जिसमें चकराता बी ने 26-13 से मुकाबला जीता। दूसरा सेमीफाइनल और चकराता ए के बीच खेला गया, जिसमें चकराता ए ने 25-15 से मुकाबला जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। फाइनल में चकराता ए और चकराता बी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें चकराता ए ने 35-32 से चकराता बी को हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर सेवानिवृत्त तहसीलदार सुखपाल सिंह तोमर, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगांई, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव नवनीत सेठी, कराटे एसोसिएशन देहरादून सचिव संजीव जांगड़ा, जिला फुटबॉल एसोसिएशन सचिव उस्मान खान, मोहसिन खान, पूर्व फुटबॉलर, वॉलीबाल एसोसिएशन देहरादून सचिव सचिन सेमवाल आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें