फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्यामपुर। राजकीय इंटर कॉलेज खदरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में आर्यन विद्या मंदिर डांडी ने राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी को 21-08, 21-16 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खदरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने सभी टीमों के प्रतिभागियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। सब जूनियर बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज, रानीपोखरी द्वितीय स्थान पर रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग में भारतीय शिक्षा निकेतन चकजोगी ने नालंदा शिक्षण संस्थान को 22-20, 21-15 से शिकस्त दी। सीनियर बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी ने पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला को 25-18, 25-17 से हराया। सीनियर बालिका वर्ग में पूरे ब्लॉक से केवल एक ही टीम पहुंची थी। इस मौके पर ब्लॉक खेल समन्वयक सत्यकाम पोखरियाल, आलोक जोशी, मनोज राणा, टेक सिंह, विजय सिंह सजवाण, जटे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें