फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ, पंजाब पुलिस और उतरी रेलवे की टीमों ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। प्रतियोगिता में बीएसएफ, पंजाब पुलिस और उत्तरी रेलवे की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। बुधवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला मुकाबला पंजाब पुलिस और गोपेश्वर की टीम के बीच हुआ। पंजाब पुलिस ने 25-09, 25-12 और 25-15 से जीत दर्ज की। पंजाब के खिलाड़ियों के एक भी शॉट खाली नहीं जा रहे थे, जिससे गोपेश्वर के खिलाड़ी पहले सेटों में मात्र नौ अंक ही हासिल कर पाए। दूसरा मैच बीएसएफ और प्रीतमपुरा दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें बीएसएफ ने 25-15, 25-12 और 25-13 अंकों से जीत हासिल की। तीसरा और अंतिम मैच बंगाल इंजीनियर्स और उत्तरी रेलवे के बीच खेला गया। यह मैच सबसे रोमांचक रहा। बंगाल इंजीनियर्स और रेलवे की टीमें एक-दूसरे पर शॉट दागती रही, जिससे मैच सर्वाधिक पांच सेट तक चला। इसमें रेलवे की टीम ने 29-31, 22-25, 27-25, 26-24 और 15-11 अंकों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। बुधवार को गोपेश्वर-प्रीतमपुरा दिल्ली, बीएसएफ-पंजाब पुलिस, उत्तरी रेलवे-प्रीतमपुरा दिल्ली और गोपेश्वर-बंगाल इंजीनियर्स के बीच मुकाबले होंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक मैच जीतने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, हेम पुजारी, दीपेंद्र नेगी, कमल चौहान, गोपाल बिष्ट, पृथ्वी रावत, केसी पंत, जगमोहन नेगी, शांति प्रसाद, योगेंद्र बर्तवाल, कमल चौहान, नवीन कुंवर, अजीत और वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें