कर्णप्रयाग। शताब्दी समारोह के तहत 28 अक्तूबर को वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। हंस फाउंडेशन की ओर से होने वाले स्वास्थ्य शिविर में लोगों को स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जाएगा। साथ ही कई कार्यक्रम भी होंगे।
वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज के सौ साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 26 अक्तूबर से होने वाले शताब्दी समारोह में जहां 100 सालों में इस विद्यालय से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं शांति कुंज हरिद्वार, पूर्व सैनिक और पूर्व छात्रों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 29 अक्तूबर तक होने वाले इस कार्यक्रम में करियर काउंसिलिंग सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष हरीश पुजारी और महासचिव भुवन नौटियाल आदि ने बताया कि शताब्दी समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म बांटी जाएगी। बृहस्पतिवार को कफारतीर से कर्णप्रयाग तक पूर्व सैनिकों की पदयात्रा का आयोजन होगा।