श्रीनगर। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग के लिए निकली जन संवाद यात्रा देर शाम श्रीनगर पहुंची। गोला बाजार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने गैरसैंण के लिए प्रचंड आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया।
स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति के बैनर तले 10 अक्तूबर से पंचेश्वर से जनसंवाद यात्रा निकली। यात्रा के 14 वें दिन दल देर शाम रात्रि प्रवास के लिए श्रीनगर पहुंचा। इस मौके पर गोला पार्क में जनसभा का आयोजन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने राज्य के लोगों का शोषण किया है। दोनों दल स्थायी राजधानी के मुद्दे पर जनता को छलते आए हैं। गैरसैंण राजधानी बनाने की मांग राज्य आंदोलन के समय से है, लेकिन भाजपा-कांग्रेस ने इस मुद्दे को पीछे धकेल दिया है। राजधानी के बजाय जनता को ढेर सारे मुख्यमंत्री दे दिए गए। इस मौके पर मोहित डिमरी, प्रदीप सती, इंद्रेश मैखुरी, राजीव विश्नोई, उमा घिल्डिय़ाल, अंकित उछोली और चारु तिवारी आदि मौजूद थे।