फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंड क्षेत्र के गांवों में भालूओं की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड क्षेत्र के जैसाल, हाट और बैमरु गांव में भालूओं के झुंड से ग्रामीण दहशत में हैं। भालू क्षेत्र में कई मवेशियों को मार चुके हैं। ग्राम प्रधान मीना देवी, सरपंच रमेश जैसाली, पवन कुलसारी, सुभाष, ललित, कृष्णा डंडरियाल, विकास और दीपक पुरोहित का कहना है कि शाम होते ही क्षेत्र में भालूओं का झुंड गोशालाओं के आसपास घूमता रहता है। ऐसे में ग्रामीण भालूओं के डर से घरों में दुबके रहते हैं। अभी तक भालू कई मवेशियों को भी मार चुका है। बदरीनाथ वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी एनएन पांडेय का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम भेजी जाएगी। भालूओं को जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें