फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंद मेले में युवाओं को प्रतिभा दिखाने को मिलेगा मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गेंद मेला समिति त्याड़ो गाड़ यमकेश्वर की ओर से 1 जनवरी से शुरू होने जा रहे मेले की रूपरेखा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मेले के दौरान होने वाली खेल प्रतियोगिताओं और सास्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष पूरण कैंतुरा ने कहा कि गेंद मेला त्याड़ो गढ़वाल का सबसे पुराना मेला है। इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए 15 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को प्राथमिकता देना है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर समिति के सचिव सत्यपाल रावत ने गेंद मेला में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए यमकेश्वर के समस्त सामाजिक संगठनों से सहयोग और सहभागिता की अपील की, जिसके लिए सभी संगठनों ने अपनी सहमति जताई है। बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट, रॉयल्स ऑफ मागथा के अध्यक्ष अलकेश कुकरेती, नीरज कुकरेती, यमकेश्वर विधायक के पीए अजय रावत कुकरेती, दगड़्या संरक्षक सुदेश भट्ट, महासचिव विनोद कपरुवान, प्रमोद शर्मा, राजेश जोशी, पम्बा प्रधान राजपाल राणा, क्रांति कपरुवान, राजेंद्र कैंतुरा, हरेंद्र पयाल, अनिल नेगी, ओम गौड़, प्रकाश पेटवाल, विपिन पेटवाल, अर्जुन पयाल, हरदीप कैंतुरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें