गोपेश्वर। चमोली जिले की चार पालिका और पांच नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अभी तक 20 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत सभासद के लिए 79 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
पालिका गोपेश्वर में अध्यक्ष के लिए आठ और सदस्य के लिए तीन, कर्णप्रयाग में अध्यक्ष के लिए चार और सदस्य के लिए 16, गौचर में अध्यक्ष के लिए एक और सदस्य के लिए 11 तथा जोशीमठ में अध्यक्ष के लिए सात और सदस्य के लिए छह नामांकन पत्र बिके हैं। इसी प्रकार गोपेश्वर में सभासद के लिए 23, कर्णप्रयाग में 16, गौचर में 11, जोशीमठ, पीपलकोटी व पोखरी में छह-छह, थराली में आठ और गैरसैंण में 13 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। नगर पंचायत नंदप्रयाग में सभासद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं बिके हैं।
नई टिहरी। नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार को अध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद के 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी आरके वर्मा ने बताया कि रविवार को टिहरी पालिकाध्यक्ष पद के लिए एक, सभासद के सात, नरेंद्रनगर और चंबा में सभासद के तीन-तीन, मुनिकीरेती में सभासद के दो, लंबगांव में अध्यक्ष पद पर एक और सभासद के दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
मेयर के लिए आठ और पार्षद के लिए 29 नामांकन पत्र बिके
कोटद्वार/सतपुली। नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मेयर पद के लिए दो दावेदारों ने आठ नामांकन पत्र खरीदे, जबकि पार्षद के लिए 29 नामांकन पत्र बिके। असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर खंड शिक्षा अधिकारी लखपत खुगशाल ने बताया कि रविवार को दो दावेदारों नीतू रावत और रंजना रावत ने चार-चार के सेट खरीदे। वहीं नगर पंचायत सतपुली में रविवार तक नामांकन पत्रों की बिक्री में अध्यक्ष पद के लिए 20 एवं सदस्य के लिए 22 नामांकन प्रपत्र खरीदे गए।