फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बाजारीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन शुरू हो गया है। इससे पूर्व संगठन के सदस्यों ने बिड़ला परिसर से कार्यक्रम स्थल तक रैली निकाली। सम्मलेन के उद्घाटन अवसर पर शिक्षा के बाजारीकरण, सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम), सस्ती शिक्षा व सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शनिवार से यहां स्थानीय एक होटल में एसएफआई का प्रांतीय सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन संगठन से जुड़े छात्र-छात्राओं ने नगर भर में रैली निकाली, जो बदीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए श्रीनगर बाजार की विभिन्न सड़कों से गुजर सम्मेलन स्थल पर संपन्न हुई। रैली के बाद छात्रों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रथम दिवस सम्मेलन में खुला सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें नगर भर के प्रगतिशील लोगों को आमंत्रित किया गया। इसमें प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने जनहित के लिए आंदोलनों की जरूरत बताई। इस अवसर पर छात्र संगठन आइसा की शिवानी पांडेय, बिड़ला परिसर छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंकित उछोली व सहसचिव पूजा भंडारी ने भी विचार रखे। सम्मेलन में एसएफआई के राष्ट्रीय सचिव होशियार सिंह, अतुल कांत, नितिन मलेठा, हिमांशु चौहान, पवन नेगी, राजेश, वैशाली और कमलेश्वर नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें