फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौड़, रौड़ व पुंडल गांव के मतदाताओं के नाम सूची में नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। परिसीमन के बाद पौड़ी जिले के तीन गांव सौड़, रौड़ व पुंडल भले ही नगर पालिका में शामिल हो गए हों, लेकिन इन गांवों के सभी मतदाताओं के नाम अभी तक निकाय मतदाता सूची में नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन

सितंबर 2017 में नए परिसीमन के तहत नगर पालिका से सटी ग्राम पंचायत खेड़ा को भी इसमें शामिल किया गया था, लेकिन खेड़ा गांव के ग्रामीणों के विरोध की वजह से इसे हटा दिया गया। जबकि ग्राम पंचायत के तीन अन्य गांवों सौड़, रौड़ व पुंडल को निकाय में शामिल कर दिया गया। इन तीन गांवों के 191 मतदाताओं में से सिर्फ 35 ने ही नगर पालिका में अपने नाम दर्ज कराए थे। बाद में नगर क्षेत्र के जागरूक लोगों की पहल इन गांवों के 63 और मतदाताओं का नाम निकाय मतदाता सूची में दर्ज कराए गए, लेकिन जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जारी मतदाता सूची में उक्त 63 लोगों के नाम शामिल नहीं हैं। जिस पर नगरपालिका कार्यालय में जाकर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएस बिष्ट ने बताया कि 63 मतदाताओं के नाम विगत अप्रैल माह में जिला निर्वाचन कार्यालय को भेज दिए गए थे। इस संबंध में पुन: कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को आग्रह किया गया है। उक्त नामों के जुड़ने के बाद देवप्रयाग नगरपालिका में मतदाताओं की संख्या 1989 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें