फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघनाथ के वाण से लक्ष्मण हुए मूर्छित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी के रंगमंच पर सुलोचना महल और लक्ष्मण शक्ति की लीला को कलाकारों ने बखूबी से प्रदर्शित किया। मेघनाथ की पत्नी सुलोचना अपने महल में पति का इंतजार कर रही है, जब महल में मेघनाथ पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि वह युद्ध में भाग लेने जा रहे हैं जिस पर सुलोचना थोड़ा डर जाती है। पति की दीर्घायु की कामना करती है। इस दौरान मेघनाथ और सुलोचना के बीच बहुत ही सुंदर प्रसंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन

वहीं लक्ष्मण शक्ति में दिखाया गया कि मेघनाथ ने ब्रह्मफास से लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। मूर्छित लक्ष्मण को सुसैन वैद बूटी खिलाते हैं जिससे उनके प्राण वापस लौट आते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, इंद्र कुमार गोदवानी, सतीश पाल, मनमीत कुमार, रोहताश पाल, हुकुमचंद्र, सुरेंद्र कुमार, दीपक जोशी, राजेश दिवाकर, विनोद रतूडी, पप्पू पाल, महेंद्र सिंह, विनायक, सुनील नेगी, भारतेंदु शंकर पांडे, नीतीश पाल, सागर कालरा, शशांक पाल, सुभाष पाल, राकेश पारचा, बाली पाल, मनोज गर्ग, प्रशांत पाल, ललित शर्मा, अशोक मौर्य, संजय शर्मा, अनिल धीमान, राजू कुशवाहा, राजेश धीमान, राजेश साहनी, अमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें