फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बजे बाद सैंपल न लिए जाने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में 11 बजे बाद पैथोलॉजी सैंपल न लिए जाने पर लोगों ने आक्रोश जताया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मरीजों को मजबूरन बाजार की लैबों से टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय संयुक्त अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सैंपल लिए जाने का समय अस्पताल प्रबंधन की ओर से 11 बजे तक नियत किया गया है। 11 बजे बाद पैथोलॉजी कर्मचारी सैंपल लेने से इंकार कर देते हैं। बडियारगढ से पहुंचे धीरेंद्र ने बताया कि डाक्टर ने उन्हें खून टेस्ट के लिए लिखा था। वह अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में पहुंचे, तो कर्मचारियों ने यह कह कर सैंपल लेने से मना कर दिया कि 11 बजे तक ही सैंपल लिए जाते हैं। इसके बाद उन्हें निजी लैब में टेस्ट करवाने पड़े। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अस्पताल में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के लोग 11 बजे बाद ही अस्पताल पहुंच पाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को बाहर से टेस्ट कराना पड़ता है। वहीं सीएमएस डा. एसएस चौहान ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए ही समय नियत किया गया है। 11 बजे बाद सैंपलों का परीक्षण किया जाता है। फिर भी मरीजों की सुविधा को देखते हुए सैंपल लेने के समय में कुछ बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें