फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबदरी-नौटी मोटर मार्ग पर किए जा रहे निन्म गुणवता परक कार्य की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी। आदिबदरी-नौटी मोटर मार्ग पर लोनिवि गौचर की ओर से किया गया डामर एक सप्ताह में ही उखड़ गया। जनप्रतिनिधियों ने डामरीकरण कार्य में निमभन गुणवत्ता का आरोप लगाया। ढमकर के ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह भंडारी ने बताया कि डामर उखड़ जाने से आदिबदरी से कांसुवा तक वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि सड़क के गड्ढों को भरने के लिए किया जा रहा पैच वर्क का डामर एक सप्ताह में ही उखड़ गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। लोनिवि गौचर के जेई मोहित मिश्रा ने कहा कि निर्माण कार्य की जांच की जाएगी। यदि सड़क पर गुणवत्तापूर्वक डामर नहीं मिला तो ठेकेदार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सड़क को भी जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें