फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के लिए बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन अध्यक्ष के तीन और सदस्य पदों के लिए 17 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिए है। नामांकन जमा करने के लिए बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका डोईवाला में अध्यक्ष समेत बीस सदस्यों के चुनाव के नामांकन के लिए तहसील और ब्लाक मुख्यालय में व्यवस्था को बनाया बनाया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम कोर्ट में नामांकन पत्र मिलने के साथ ही निर्वाचन अधिकारी कुश्म चौहान के समक्ष जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड सदस्यों के लिए अलग व्यवस्था के तहत वार्ड संख्या एक से दस तक के उम्मीदवार ब्लॉक सभागार से नामांकन पत्रों की खरीद और जमा करेंगे। इसी तरह वार्ड 11 से बीस तक के दावेदार ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बनाए गए राजीव गांधी रिसोर्स सेंटर में कक्ष से नामांकन की खरीद और जमा कर सकेंगे। ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी बीर सिंह राणा और राजीव गांधी रिसोर्स सेंटर में लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। उपजिलाधिकारी डोईवाला और निर्वाचन अधिकारी कुश्म चौहान ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य के 17 दावेदारों ने नामांकन पत्रों को खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें