श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी परिसर में वायु सेना के अधिकारियों ने बच्चों को लड़ाकू विमान व वायु सेना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने वायु सेना के अधिकारियों से विमान व अन्य जानकारियों के संबंध में सवाल भी पूछे।
बुधवार को वायु सेना की ओर से एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र परिसर में मोटिवेशनल शिविर आयोजित किया गया, जिसमें एसएसबी के अधिकारियों व जवानों के परिजनों ने वायु सेना की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वायु सेना के अधिकारियों ने बच्चों को वाल्वो बस में बने लड़ाकू विमान में कॉकपिट में बैठाकर लड़ाकू विमान की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। मोटिवेशनल शिविर में विंग कमांडर के गोयल व स्क्वाड्रन लीडर अनुपम वैद्य ने बच्चों को जानकारी दी। टीम लीडर विंग कमंाडर संगीता कठैत ने बताया कि एनआईटी में भी मोटिवेशनल शिविर लगाया जाएगा।