फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 तक झूला पुल से आवाजाही रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। देवसारी में पिंडर नदी पर बने झूला पुल से विभाग ने 22 अक्तूबर तक आवाजाही बंद कर दी है। विभाग ने यहां बुधवार से पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में ग्रामीणों को नंदकेशरी होकर देवसारी गांव जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिंडर नदी पर बना देवसारी का झूला पुल लंबे समय से जर्जर हालात में था। इस पुल से देवसारी, ऐरठा और सोड़िंग के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि 22 अक्तूबर तक काम पूरा कर 23 अक्तूबर से पुल पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। तब तक ग्रामीणों को नंदकेशरी होते हुए करीब दो किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। पहले ग्रामीण दो किमी पैदल चलकर गांव पहुंच जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें