फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडर में बही युवती का नहीं लगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। पिंडर नदी में बही युवती आनंदी पुत्री जसराम का मंगलवार को भी पता नहीं चल पाया। हालांकि पुलिस और राजस्व पुलिस ने भौरियांबगड़ से नंदकेशरी तक सर्च अभियान चलाया। जबकि घटना में मृतक दूसरी महिला खष्टी पत्नी हीराराम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। खष्टी तीन बच्चों और पति को रोता बिलखता छोड़ गई है। जबकि आनंदी का दिसंबर माह में विवाह होना तय था।
विज्ञापन

सोमवार शाम को खेता गांव के भौरियांबगड़ तोक की आनंदी और उसकी भाभी खष्टी देवी भैंस लेकर खेती से भौरियांबगड़ आ रही थी। इस दौरान पिंडर नदी में भैंस तो पार हो गई, लेकिन बल्लियों के सहारे नदी पार करते आनंदी और खष्टी दोनों नदी के तेज बहाव में बह गई। खष्टी का शव ग्रामीणों को सोमवार शाम को ही घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर मिल गया था। आनंदी का मंगलवार को भी पता नहीं चल पाया। चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह ने कहा कि लापता आनंदी की खोजबीन के लिए अभियान जारी है। खेता के क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल सिंह ने बताया कि आनंदी की सगाई हो चुकी थी और उसका दिसंबर माह में विवाह होना तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें