फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला में प्रत्याशी का चयन आसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। राजधानी की बेहद हॉट सीट नगर पालिका डोईवाला में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए प्रत्याशी का चयन आसान नहीं होगा। ओबीसी में भाजपा का टिकट के लिए कई लोग हाईकमान का दरवाजा खटखटाने में लगे हैं। नगर पालिका डोईवाला में अध्यक्ष पद पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद चुनाव के संभावित उम्मीदवारों ने सक्रियता को बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा डोईवाला के एकमात्र निकाय नगर पालिका डोईवाला में भाजपा चुनाव में सेफ जोन में रहकर चुनाव में आना चाहती है।
विज्ञापन

डोईवाला में अन्य पिछड़ा वर्ग में सबसे अधिक मुस्लिम के अलावा लोधी, सिख, सैनी, पाल, गोरखा, प्रजापति आदि कई अन्य जातियां है। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण डोईवाला नगर पालिका चुनाव पूरे प्रदेश में चर्चाओं का विषय रहेगा। डोईवाला में कार्यकताओं को बैलेंस करना मुख्यमंत्री के लिए उनकी राजनीतिक कौशल का परिचय भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें