फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना मे एक की मौत, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। विकासखंड मुख्यालय हिंडोलाखाल के समीप हुई कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हिंडोलाखाल महीपाल रावत ने बताया कि सोमवार को अपराह्न करीब साढे़ तीन बजे ढुंगी गांव में कार बैक करते समय करीब सौ मीटर नीचे खेत में जा गिरी। कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। दोनों को सीएचसी हिंडोलाखाल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने कार चालक सौंणु सिंह (55) पुत्र बैसाखू ग्राम ढुंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल ढुंगी निवासी कार स्वामी मातबर सिंह (45) पुत्र विक्रम सिंह को ऋषिकेश रेफर कर दिया। बताया जा रह है कि ठेकेदार मातबर सिंह तीन दिन पहले ही नई कार खरीद कर लाए थे, जो सोमवार को घर के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें