फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों के संरक्षण में जुटेगी संस्कार भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांकेलाल गौड़ ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उदेश्य लोक संस्कृति का संरक्षण करना है। रविवार को ऋषिकेश रोड स्थित हरज्ञानचंद सरस्वती शिशु मंदिर डोईवाला में संस्कार भारती डोईवाला इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांबेलाल गौड ने कहा कि संगठन जीवनदायिनी नदियों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पहल शुरू कर रहा है।
विज्ञापन

नदियों से ही मानवीय सभ्यता के विकास को गति मिलती है। बताया कि उत्तराखंड राज्य की सभी इकाईयों को प्रभाव में लाया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों से क्षेत्र में रचनात्मक गतिविधियों को करने पर जोर दिया। संस्कार भारती के नगर अध्यक्ष ईश्वरचंद अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सौंग, सुसवा और जाखन नदियों से सिंचाई आदि की व्यवस्था है। नदियों के संरक्षण और उन्हें गंदगीमुक्त रखने के लिए कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। बैठक में महिला अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, जिला संयोजक महेश गुप्ता, महेंद्र भारत, तन्मय, तरुणकांत त्यागी, सीमा, अश्वनी गुप्ता, भारत गुप्ता आदि तमाम संस्कार भारती के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें