फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियंत्रित करना पुलिस के लिए बना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। त्यौहारी सीजन शुरू होते ही यातायात व्यवस्था को संभालने में पुलिस को जमकर पसीना बहाना पड़ रहा है। नगर में पार्किंग का अभाव और मुख्य मार्गों पर अधिक यातायात को नियंत्रण में रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। दशहरा और दीपावली जैसे त्यौहारों के समय नगर में मुख्य हाईवे से लेकर विभिन्न मार्गों पर यातायात बढ़ने लगता है। नगरीय क्षेत्र डोईवाला में यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस को अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ऋषिकेश और हरिद्वार की ओर से आने वाला ट्रैफिक नगर के मुख्य देहरादून रोड़ और ऋषिकेश रोड़ को होकर निकलता है। नगर में इन दोनों मार्गों के अलावा रेलवे रोड़ और शुगर मिल रोड़ पर बाजार होने से त्यौहारों में अधिक रौनक रहती है। यहां मुख्य दो राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाऐं होने से लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा करने जाम में इजाफा कर देते है। शुगर मिल से आवाजाही करने वाले भारी वाहनों के अलावा धर्मूचक के सरकारी खनन लाट से खनन सामग्री लेकर आने वाले वाहन इसी मार्ग से आते जाते है। अधिक यातायात और भीड़ बढ़ने से पुलिस के लिए व्यवस्था को सुचारु रखना बेहद कठिन हो जाता है।
स्थानीय व्यापारी रमेश वासन, मंदीप बजाज, गौरव मल्होत्रा आदि ने पुलिस ने त्यौहारी सीजन में समस्या से निजात पाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने हाईवे समेत अन्य संपर्क मार्गों पर त्यौहार के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की व्यवस्था की जाएगी। लोगों से अपने वाहनों को भीड़ से अलग स्थानों में पार्किंग करने का अनुुरोध किया जा रहा है। नगर में लगने वाली ठेली रेहड़ी वालों को भी व्यवस्थित रखने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें