फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में रंजित और रचित अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का शुभारंभ किया गया। प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के अंडर 17 बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में रंजित प्रथम, राहुल कश्यप द्वितीय और अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में रचित ने पहला, दिगपाल ने दूसरा और अभिषेक ने तीसर स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में इस्लाम अली प्रथम, दीपेश द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में हनी प्रथम, नवीन शाह द्वितीय और गौतम राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर 17 बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में संध्या, शालिनी और सृष्टि क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में शिवानी ने पहला, रिचा दूसरा और अनन्या तीसरे स्थान पर रही। अंडर 14 बालक वर्ग के 600 मीटर दौड़ में प्रवीण राणा प्रथम, मनीष कुशवाहा द्वितीय और प्रिंश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में बालक वर्ग में अजीत कुमार प्रथम, गोपाल द्वितीय, राहुल थापा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनुप्रीत कौर प्रथम, सिमरन द्वितीय और मंजू तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें