ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । स्वामी पूर्णानंद डिग्री कॉलेज एवं टेक्निकल एजूकेशन सोसाइटी की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राजनीति शास्त्र, इतिहास एवं हिंदी आदि विषयों पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम का विद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता सुंदरियाल ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान कला वर्ग ए के छात्र छात्राओं ने भारतीय इतिहास के स्रोत, प्राकृत भाषा, हिंदी भाषा की महत्ता, भारत और अमेरिका का संविधान, कहानी और उपन्यास में अंतर आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर जानकी ने प्रथम स्थान जबकि प्रिया उनियाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्थान पाने वाली छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रभुनाथ कुमार, कविता रमोला, डॉ. हरीशचंद्र रतूड़ी, गोकुल बिष्ट, भुवनेश कुमार सिंह, विपिन कुमार, स्वाति भुवनेश सिंह, नितिका अग्रवाल, रीमा राणा, सीता, रामप्रसाद आदि मौजूद थे।