फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट में चुनावी एमओयू हुए साइन : हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि निकाय चुनाव को कांग्रेस पूरी गंभीरता से लेकर तैयारियां कर रही है। राज्य सरकार की विफलता, महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी चुनाव में मुद्दे होंगे। रविवार देर शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में की गई इन्वेस्टर्स समिट में उद्योग जगत के लोगों के साथ चुनावी एमओयू साइन हुए हैं। चर्चाएं है कि जिन कंपनियों की क्षमता हजार दो हजार करोड़ की है, उनसे बीस हजार करोड़ के एमओयू साइन कर सरकार क्या बताना चाहती है।
विज्ञापन

ऐसे आयोजनों से जनता को सब्जबाग दिखाकर चुनाव के लिए माहौल बनाने का प्रयास हो रहा है। साल भर पहले यूपी में हुए ऐसे आयोजन का क्या परिणाम हुआ है, उसको देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों को उनकी सरकार ने स्वीकृत कर दिया था, उनको साजिशन शुरू नहीं किया जा रहा है। घमंडपुर में महिला पॉलीटेक्निक की आधी अधूूरी स्थिति हो गई है। कहा कि निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने गंभीरता से तैयारी शुरू कर चुकी है। जनता सरकार से असंतुष्ट होकर कांग्रेस पर भरोसा कर रही है। इस दौरान पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, ईश्वर रौथाण, प्रकाश कोठारी, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें