फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ऋषिकेश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास ऋषिकेश की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में ब्लॉक के बीस विद्यालयों की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। शनिवार को पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में आयोजित की गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता छह चरणों में आयोजित की गई। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास ऋषिकेश पहले और राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी दूसरे स्थान पर रही। इससे पहले सुबह प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बीएस नेगी ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सर्वेश पांथरी और नरेश वर्मा ने प्रतियोगिता के संबंध में जानकारियां दी। निर्णायक मंडल में भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला और तरुण कुमार रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बीस विद्यालयों के 60 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। चयनित टीमों को जनपद स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जाएगी। इस दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोईवाला के जेएस नेगी, अश्वनी गुप्ता, कंचन सिरोला, राधा गुप्ता, आनंदमणि डबराल, एनडी जुयाल, पंकज अग्रवाल, मीनाक्षी बुटोला, राधा सती, यशी शर्मा आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें