फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकराता-क्वांसी-लाखामंडल मार्ग पर सड़क धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी। चकराता-क्वांसी-लाखामंडल मोटर मार्ग पर जगह-जगह दरकने से सड़क धंसने लगी है। जिससे लोगों को जान जोखिम में डाल सफर करना पड़ रहा है। किमी-34 के पास सड़क का करीब पांच मीटर हिस्सा नीचे बैठ गया है। विभाग ने इस हिस्से पर लोगों को खतरे से आगाह करने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया है।
विज्ञापन

क्वांसी के व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह, शूरवीर डोभाल, नरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, प्रभु सिंह, जयलाल, बुलबुल थापा, शेर बहादुर, कल्याण सिंह का कहना है कि सड़क की हालत कई जगहों पर खस्ता बनी हुई है। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से पर तत्काल सुधारीकरण कार्य कर स्क्रबर और सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है। कहा क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर शीघ्र पेंटिंग कार्य भी कराया जाए। कहा यदि जल्द ही उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होती तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। बताया कि सड़क से आधा दर्जन से भी अधिक गांव की आबादी जुड़ी है। उधर, लोनिवि(एडीबी) के मुख्य अभियंता एसके बिरला ने बताया कि इस संबंध में अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। शीघ्र क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें